Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में वैदिक मन्त्रोंच्चार की गूंज से गुंजायमान हो रहा खैरागढ़ : NN81

 *51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में वैदिक मन्त्रोंच्चार की गूंज से गुंजायमान हो रहा खैरागढ़* 


*पहले दिन निकली1001 कलशो की भव्य शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु*

 


राजनांदगांव / नवीन जिला खैरागढ़ में 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक  आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की धूम बनी हुई है। राष्ट्र जागरण व सबकी खुशहाली के लिए खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह मैदान में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिन रविवार को शहर में भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई।  बाजे- गाजे के साथ निकलेगी भव्य मंगल कलश शोभायात्रा का पूजन और मां गायत्री की पूजा - अर्चना के लिए जिले के सांसद संतोष पांडेय विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर  गुलाब चोपड़ा जी, चिंताहरण सिंह, विक्रांत सिंह जी,विधायक श्रीमती यशोदा - निलांबर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, एस पी त्रिलोक बंसल, डॉ फडिक एवं श्रीमती फडिक, प्रो० राजन यादव ,नेकराज जी वर्मा, श्रीमती शोभना अग्रवाल, सतीश सिंह आशीष मालवीय नरेंद्र सोनी,हिरेन ठक्कर, श्रीमती मीता ठक्कर, मोहन पटेल, सालिकराम,मुरलीधर चौधरी, डॉ दुलेश्वर व दुर्ग-‌भिलाई से पधारे बड़ी संख्या में गायत्री परिजन की उपस्थित रहे। इस दौरान शोभायात्रा में 1001 मंगल कलश सिर में धारण किए पीत वसन धारी महिलाएं धीरे-धीरे पग बढ़ाते हुए नगर में अनुपम दृश्य रच रही थी वहीं उनके बीच बढ़ीं संख्या में गायत्री परिवार की महिलाओं  द्वारा युग निर्माण योजना के ध्येय वाक्य का नारा गुंजायमान हो रहा था। शोभायात्रा में हज़ारों की भीड़‌ के बीच श्वेत घोड़ों ‌से जुते आकर्षक रथ में सवार शोभायमान हो रही देवी स्वरुपा नौ-कन्याएं शहर में आकर्षण का केन्द्र बनी रही । खैरागढ़ शहर के,इतवारी बाजार ,बस स्टैंड रोड आदि  विभिन्न मार्गों शोभायात्रा के गुजरने पर  संगीत नगरी के रहवासियों द्वारा मंगल कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर  स्वागत किया गया। वहीं अपने घरों के पास महिलाओं द्वारा पूजा- अर्चना की गई। इसी तरह शहर के चौक-चौराहों में श्रद्धालु-भक्त जनों द्वारा शोभायात्रियो का स्वल्पाहार, चाकलेट, फल आदि प्रदान करभव्य स्वागत किया गया।

*प्रज्ञा पुराण कथा की बह रही धारा*


 शहर के राजा फतेह सिंह मैदान में आयोजित इस चार दिवसीय अनुष्ठानिक आयोजन में हरिद्वार शांतिकुंज से आई टोली के द्वारा संगीत प्रवचन के साथ उद्बोधन का कार्यक्रम तथा जप- तप ध्यान-साधना सहित संगीतमयी  प्रज्ञा पुराण कथा आयोजित है जिसे सुनने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं। इससे पूरा खैरागढ़ पीत वसन धारी गायत्री परिजन नर- नारियों से पटा पड़ा नजर आ रहा है। वहीं प्रवचन,उद्बोधन सुनने मैदान में लोगों  की खचाखच उपस्थिति हो रही है। संगीत नगरी खैरागढ़ मे तीन दिनों तक विभिन्न अनुष्ठानों, संस्कारों व वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच संपन्न होने वाले 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम के बारे में शहर के समाज सेवी गुलाब चोपड़ा ने बताया कि यह दिव्य अनुष्ठानिक आयोजन शहर में 21 साल बाद हो रहा है जिसमें न केवल नगरवासियों का भरपूर सहयोग  मिल रहा है। संस्कार धानी नगरी के प्रसिद्ध उद्योगपति बहादुर अली द्वारा 101 पीपा तेल, अन्न व्यवसायियो द्वारा बोरो में चांवल व सब्जी व्यवसायियों द्वारा कई क्विंटल हरी सब्जियां भिजवाई गई है। इसके अलावा छुईखदान, गंडई क्षेत्र के धर्मानुरागी का भी तन-मन धन से सहयोग बना हुआ है। रोजाना सामूहिक जप ध्यान व प्रज्ञा योग सहित विराट दीप यज्ञ के साथ सम्पन्न होने वाले इस भव्य आयोजन के संपादनार्थ समाज सेवी गुलाब चोपड़ा,प्रभात साहू सुरेंद्र सिंह हिरेन ठक्कर आदि सहित आयोजन  समिति की पूरी टीम जुटी हुई है। उक्ताशय की जानकारी हिरेन ठक्कर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes