Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिले में 2,17,901.68 में. टन धान खरीदी : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*


*जिले में 2,17,901.68 में. टन धान खरीदी*

                         

*- उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव शुरू*    

                         

*- 2,9,54 में. टन धान का हुआ उठाव*



दुर्ग, 14 दिसम्बर 2024/ जिले में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शासन की धान खरीदी नीतियों के अनुरूप सुसंगत ढंग से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी चल रही है। जिले के पंजीकृत 1,14,777 किसानों में से अब तक 47,523 किसानों से 2,17,901.68 में. टन खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी शुरू हो गई है। 2,954 में. टन  धान का उठाव किया जा चुका है।

जिला विपणन अधिकारी  भौमिक बघेल से मिली जानकारी अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों जहां धान खरीदी प्रभावित है, उन केंद्रों से धान के उठाव हेतु परिवहनकर्ता को 19,454 में. टन धान के उठाव के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। साथ ही परिवहनकर्ता को तत्काल ट्रक लोडिंग के लिए निर्देशित किया गया है। आज नगपुरा, भेड़सर, ओटेबंद, तेलीगुंडरा उपार्जन केन्द्रों में गाड़ियां लगी है। इसी प्रकार कस्टम मिलरों को 16,240 में. टन का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसमें 14 उपार्जन केन्द्रों से 2,954 में. टन धान का उठाव किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes