Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया : NN81

 मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया 


महिला उपनिरीक्षक सोनी यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि थाने पर महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। वहां भी अपनी शिकायत कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि खुद के लाभ और दूसरों को परेशान करने की नियत नहीं रखनी चाहिए। युवाओं के बीच आपसी प्रेम संबंधों के कारण बिना बताए घर से निकल जाने और साइबर अपराध के संबंध में भी उन्हें जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक निशु, महिला आरक्षी मंजू, पार्वती, बेबी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes