Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आंगनबाड़ी व धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार* 


*कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आंगनबाड़ी व धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण* 


*- शिक्षा विभाग को प्री बोर्ड परीक्षा में बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखने के दिए निर्देश*



दुर्ग, 27 नवम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पाटन विकासखण्ड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पाटन में शिक्षा विभाग की प्री बोर्ड तैयारी, परख कार्यक्रम के संबंध में संकुल समन्वयक, नोडल प्राचायों की बैठक ली। उन्होंने दुर्ग जिले का बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ऑडिटोरियम में बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में शपथ दिलाई गयी। इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र कसही, उप स्वास्थ्य केंद्र कसही, धान खरीदी केंद्र पाटन, पंदर, सोरम का निरीक्षण किया गया।


इसी प्रकार कलेक्टर सुश्री चौधरी ने धान खरीदी केन्द्रों में कृषकों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। समिति प्रभारियों को धान खरीदी के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। ग्राम कसही में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मकान का भी निरीक्षण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes