Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मां नर्मदा मंदिर मालवाड़ा में बड़वानी- धार जिला पाटीदार समाज शिक्षा महासंघ का निर्वाचन हुआ : NN81

 स्लग :----मां नर्मदा मंदिर मालवाड़ा में बड़वानी- धार जिला पाटीदार समाज शिक्षा महासंघ का निर्वाचन हुआ।


पूर्व एस डी  एम श्री अम्बाराम जी पाटीदार ने निर्वाचन  के नियमों का पालन कैसे करना है,  बताया गया।


मनावर धार  से आशीष  जौहरी की रिपोर्ट। 



विओ:----- बड़वानी- धार जिला पाटीदार समाज शिक्षा महासंघ का चुनाव मां नर्मदा मंदिर मालवाड़ा में निर्विरोध संपन्न हुआ ।निर्वाचन के पूर्व समाज महिला जिला अध्यक्ष सुमन जीजी, समाज जिला अध्यक्ष रामनारायण मोदी और छात्रावास  समिति  अध्यक्ष  देवराम पाटीदार डोंगरगांव द्वारा  मां नर्मदा मैया एवम  लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल   की प्रतिमा को कुमकुम एवम  अक्षत  से पूजन कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। पाटीदार समाज शिक्षा महासंघ का चुनाव  मनावर तहसील,  कुक्षी तहसील एवं बड़वानी तहसील के चुनाव" जय सरदार-जय पाटीदार "  के नारो के साथ निर्विरोध संपन्न हुए।पूर्व  एस डी एम  अम्बाराम जी पाटीदार   द्वारा  निर्वाचन  के नियमो का पालन केसै करते है, बताया गया।सभी तहसीलों से 8 -8  पदाधिकारी, सदस्य चुने गए। समाज के आधार स्तंभ  भामासाह मोहन जी पाटीदार भवरियाॅ, विट्ठल मामा ,हरि बाबा मुकाती,   महिला जिला अध्यक्ष सुमन जीजी ,जगदीश एग्रो, तहसील अध्यक्ष देवराम पाटीदार मांडवी,, राकेश  मुकाती,देवेन्द्र पाटीदार  धुलसर मंचासीन  थे।

              मनावर तहसील से जिला महामन्त्री  मोतीलाल  मामा, जिला उपाध्यक्ष तुकाराम पाटीदार, महिला उपाध्यक्ष विद्या पाटीदार, जिला सहसचिव जगदीश पाटीदार बालीपुर, सदस्य अनिल पाटीदार, गोविंद पाटीदार ,मनीषा पाटीदार निर्वाचित  हुए।

             कुक्षी तहसील से जिला अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार, उपाध्यक्ष  राजेंद्र पाटीदार, महिला उपाध्यक्ष गुंजा पाटीदार,जिला सहसचिव नारायण पाटीदार ,सदस्य राधेश्याम जीराती, डॉक्टर रोहित बात्या, कन्हैया पाटीदार ,उर्मिला पाटीदार चुने गए। 

               अंजड़ बड़वानी तहसील से कोषाध्यक्ष अजय डाबरिया ,जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाटीदार, महिला उपाध्यक्ष सुनीता पाटीदार,सह सचिव हरिओम पाटीदार, सदस्य दिनेश पाटीदार ,छोगालाल पाटीदार, डॉक्टर अनिल , श्रीमती अलका पाटीदार चुने गए। संचालन  एस आर पाटीदार ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes