Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजपा शक्ति केंद्र सिराली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न : NN81

 भाजपा शक्ति केंद्र सिराली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।



सिराली भाजपा मंडल सिराली की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें सर्व प्रथम बूथ अध्यक्ष उसके बाद मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष चुनाव संपन्न होंगे।चुनाव की प्रारंभिक रूपरेखा तय करने एक बैठक आयोजित की गई जिसमें खिरकिया से  पूनमचंद गुप्ता ,विजय सोमानी,महेंद्र खनूजा सहयोगी मार्गदर्शक के रूप में  विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन चुनाव के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया, प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष एक बी.एल.ओ एक महामंत्री के साथ 11 अन्य सदस्य बनाए जाएंगे जिसमें 3 महिला सदस्य होगी।बूथ के चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष के चुनाव होगे।अतिथियों ने कहा कि बूथ पर मजबूत टीम बनाए तभी मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता चुनाव जीता को चरितार्थ कर पाएंगे।18 नवंबर सोमवार को बूथ अध्यक्ष के चुनाव होगे,एवं सहयोगी टीम तैयार की जावेगी।इस अवसर पर पूनमचंद  गुप्ता महेंद्र खनूजा विजय सोमानी जगदीश सोलंकी मनीष मांगुले अनिल राजपूत रवि मीणा राहुल शाह भोलाशंकर कुशवाह कमल कौशिक रामकृष्ण लखौरे कान्हा अग्रवाल कैलाश अग्रवाल सुनील राजपूत शिवनारायण गौर मुकेश पटवारे फजल मोहम्मद, यशवंत राजपूत अमरदास राजपूत मोनू गुप्ता  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes