Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुसनेर विधानसभा 165 के सोयत कला क्षेत्र के भाजपा मण्डल सोयत कलां के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आदरणीय मुख्य अतिथि मैं शामिल रहे : NN81

 जिला आगर मालवा के सोयत कला से 

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान 

मोबाइल नंबर 96910 35272


सुसनेर विधानसभा 165 के सोयत कला क्षेत्र के भाजपा मण्डल सोयत कलां के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आदरणीय मुख्य अतिथि मैं शामिल रहे




भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था। भारतीय जनता पार्टी सोयत कलां मंडल ने भी आज संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान दिवस मनाया है जो इस बात का प्रतीत है भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का संविधान के प्रति पूरी श्रद्धा और विश्वास है। कांग्रेस संविधान मजबूत करने का सिर्फ ढकोसला करती है। कांग्रेस के नेता संविधान की कोरी किताब लेकर पूरे देश में घूमते रहते हैं। जबकि संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाने वाली ही इंदिरा गांधी रही है। चाहे बाबासाहेब अंबेडकर को हराने का मामला हो या देश में आपातकाल लागू करने का मामला हो कांग्रेस ने हमेशा ही संविधान को धता बताया है



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व भाजपा जिला मंत्री बाबूलाल दांगी ने कहा कि संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 125 वीं जयंती के अवसर पर 26 जनवरी 2015 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी। तभी से हरेक साल संविधान दिवस श्रद्धा और


निष्ठा के साथ मनाया जाता है

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष धुरीलाल दांगी थे


उन्होंने कहा कि भारत के लिए आज का दिन काफी खास है आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना जिसके बाद इसे आज तक सर्वोपरि माना जाता है। इस बात को आज 75 साल हो गए हैं


इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बद्रीलाल गुर्जर, शिव कारपेंटर, गोवर्धन बामनिया, मदनलाल जाटव, संजय दांगी, कैलाशजी सरपंच, राजेश राठौर, मुकेश दांगी, रामनिवास दांगी, तन्मय व्यास, शिवसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे


कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता प्रकाश जाटव ने किया एवं आभार राजेश राठौर ने माना कार्यक्रम में सभी के द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes