Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शून्य उपलब्धियां रहीं 15 माह के कांग्रेस सरकार की : NN81

 *शून्य उपलब्धियां रहीं 15 माह के कांग्रेस सरकार की: सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाहा* 

बुधनी में चुनाव प्रचार कर, बूथ प्रभारियों की ली बैठकें। 

 

रिपोर्टर,अमन खान इंकलाबी



*भोपाल।* पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे से रिक्त हुई बुधनी सीट पर हो रहै विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिये  ४ नवंबर २०२४ को बुधनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत   सामाजिक न्याय विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के स्टार प्रचारक श्री नारायनसिंह कुशवाहा ने कहा है कि 15 माह के कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां शून्य रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने विकास की धारा को और पीछे ले जाने का काम किया है। श्री कुशवाहा आज सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भेरूंदा तहसील के छिंदगांव-काछी में आयोजित भाजपा मंडल भेरूंदा के बूथ प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने पार्टी के  कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा चलाए गए विकास की गति के अभियान को जारी रखें। श्री कुशवाहा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अच्छी योजनाओं को बंद करने का काम कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किया था। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व भाजपा के पितृ पुरुषों की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, बैठक में भोपाल के सांसद श्री आलोक शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के टिप्स दिए। सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि हमें अपने बूथ का अच्छी तरह से ध्यान रखना है,उस पर सतत नजर रखॆ अपने बूथ को, हम कैसे मजबूत करें, इसकी जिम्मेदारी आप लोगों की है, उन्होंने कहा जैसा कि भाजपा का नारा है, बूथ जीता तो चुनाव जीत लिया। 13 नवंबर को हमें यह करके दिखाना है और हमारे प्रत्याशी श्री रमाकांत जी भार्गव के पक्ष में वोट पड़ें इसकी चिंता करना है। आज हम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास कर रहे हैं। बूथ शक्ति केंद्र की इस बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय,वरिष्ठ नेता श्री गुरु प्रसाद शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री राघवेंद्र यादव, कीर समाज बोर्ड के अध्यक्ष श्री गया प्रसाद कीर, मंडल अध्यक्ष श्री धीरज यादव, मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष एवं कुशवाहा समाज के सीहोर जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह कुशवाहा, श्री माखन कुशवाहा, श्री दीनदयाल कुशवाह एवं श्री ओम विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व श्री कुशवाहा का बुधनी के रेहटी में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुष्प मालाओं एवं शॉल-श्रीफल से स्वागत,सम्मान किया। मंत्री श्री कुशवाहा अपने पुराने साथी स्व. श्री गणेश कुशवाहा के निवास पर भी गए जहां उन्होंने उनके पुत्रों एवं परिजनों से मुलाकात की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes