Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिये सेंम्‍पलो के नमूने : NN81

 प्रकाश पंथी की रिपोर्ट अशोकनगर

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिये सेंम्‍पलो के नमूने

अशोकनगर शनिवार को



कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार खाद्य सुरक्षा अधिकारी लीना नायक द्वारा नायब तहसीलदार श्री अशोक गौतम के नेतृत्व में राजस्व प्रशासन की टीम के साथ बहादुरपुर स्थित बीसी स्वीट्स एवं नमकीन से मावा बाटी तथा सोहन पपड़ी का नमूना एवं अज्जू रेस्टोरेंट से मावा बर्फी का नमूना लिया जाकर जांच हेतु भेजा गया है रिपोर्ट अनुसार आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। 

समाचार क्रमांक/134/1418/2024  फोटो..134

महिला स्‍वास्‍थ्‍य दल ने पैदल चलकर किया आदिवासी क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण

अशोकनगर 25 अक्‍टूबर 2024

कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार मेटरनल केम्‍प का आयोजन जिले के समस्‍त उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में 25 एवं 26 अक्‍टूबर को किया जा रहा है। इसी तारतम्‍य में ग्राम अजलेश्‍वर के उपस्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर जिला समन्‍वयक अनिता जाटव का नोडल अधिकारी के रूप नियुक्‍त किया गया था। जिसमें सहरिया आदिवासी महिला चेकअप के लिये आने में असमर्थ थी । ग्राम सुमेर अजलेश्‍वर से 5 किमी दूरी पर है जिसका रास्‍ता भी बहुत खराब है तभी पूरी टीम के साथ 4.5 किलोमीटर गाडी से जाकर आधा किलोमीटर पैदल चलकर महिला रघुदी आदिवासी का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कराया गया। इस अवसर पर सीएचओ सरस्‍वती कोली एएनएम कृष्‍णा तोमर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes