Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर ने कोठा बैराज और हनोता बैराज डेम के निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया : NN81

 *राजेश प्रभाकर* 

संवाददाता - कुरवाई विदिशा 


*कलेक्टर ने कोठा बैराज और हनोता बैराज डेम के निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया* 



*डेम का निर्माण कार्य समय अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराया जाना सुनिश्चित हो - कलेक्टर*


विदिशा कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने आज बुधवार को कुरवाई विकासखंड क्षेत्र के लेटनी ग्राम स्थित कोठा बैराज डेम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डेम के नक्शे का बारीकी से अवलोकन कर निर्माण कार्यों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। डेम निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया है शेष रह गए कार्य को समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। 

 


कलेक्टर श्री सिंह ने कुरवाई के पठारी तहसील के हनौता में कोठा बैराज डैम एवं जल निगम इंटेक बेल का निरीक्षण किया उन्होंने इन दोनों कार्यों को समय अवधि में दुगनी गति से कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगामी रबी सीजन में कृषकों को सिंचाई हेतु पानी पहुंचाया जा सके। इस दौरान कुरवाई एस डी एम मनोज प्रजापति, पठारी तहसीलदार अभिषेक पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष हरनेश यादव,सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes