Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सिंधिया राजवंश परिवार द्वारा कराए गए विकास कार्य हमारे लिए चिंतन पैदा करते हैं: : NN81

 *सिंधिया राजवंश परिवार द्वारा कराए गए विकास कार्य हमारे लिए चिंतन पैदा करते हैं:मंत्री नारायनसिंह कुशवाह* 




विशेष प्रतिनिधि प्रेम कुशवाह

ग्वालियर। पीने के पानी की कभी कमी न हो,शहर में सीवेज आदि की समस्या को कैसे दूर किया जाएं, लोगों को रोजगार कैसे उपलब्ध कराया जाए आदि,सिंधिया राजवंश परिवार की विकास की सोच ही हमारे लिए चिंतन पैदा करती है। इस  परिवार की हमेशा से यह चिंता रही है कि ग्वालियर का अच्छे से अच्छा विकास कैसे किया जाए, इसी तरह की सोच महाराज श्री सिंधिया जी की रहती है। उक्त उद्गार म.प्र.शासन के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने "महाराज क्षत्रिय चिंतक सभा मराठा समाज समिति" के दशहरा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि श्री सिंधिया जी क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के बारे में हमेशा चिंतित  रहते हैं, कभी भी पानी की कमी न आए, सीवेज की समस्या उत्पन्न न हो,रोजगार के साधन कैसे उपलब्ध कराये  जाएं आदि। श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी पानी की कमी न हो, इसको लेकर हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री  श्री डॉ मोहन यादव जी ने जल संरक्षण का अभियान चलाया, ताकि प्रदेश में कहीं भी पानी की कमी न आए। मैं भी श्री सिंधिया जी के साथ बैठकर ग्वालियर के विकास के लिए घंटों चिंतन करता हूं, अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए हम प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है, हम लगातार विकास के लिए प्रयासरत हैं। ग्वालियर दक्षिण से विधायक एवं मंत्री श्री कुशवाह यहां दशहरा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मराठा समाज समिति के आयोजन को संबोधित कर रहे थे।श्री कुशवाह ने कहा कि समाज की दशा, समाज की संस्थाओं का यही उद्देश्य होता है


कि कैसे गरीबों उत्पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए, उनके पालन-पोषण, भरण-पोषण,शिक्षण, विवाह आदि की समस्या दूर कर कैसे उनका विकास हो, यही काम सामाजिक संस्थाओं, संगठनों का होता है। अगर इसे ध्यान में रखकर काम किया जाए तो हम समाज का विकास अच्छे से कर सकते हैं। श्री कुशवाह ने आगे कहा कि समाज के संगठन अपना काम करते हैं, और राजनीतिक दल अपना काम करते हैं। प्रारंभ में श्री कुशवाहा का समाज समिति के सदस्यों द्वारा पुष्पों से स्वागत किया गया, श्री कुशवाह ने महाराज क्षत्रिय चिंतक सभा मराठा समाज समिति के दशहरा मिलन समारोह में समाज की विभिन्न विभूतियों को  सम्मानित किया। उक्त आयोजन श्री सियाजी मराठा बोर्डिंग हाउस समाज कल्याण जयेंद्रगंज लश्कर- ग्वालियर में आयोजित किया गया था।

दशहरा मिलन समारोह में आए समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। श्री कुशवाहा ने जय भवानी जय शिवाजी नारे के साथ सभी को दशहरे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी, एवं कहा कि उनके सुख-दु:ख में एवं ग्वालियर के विकास में  हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर मराठा समाज के प्रमुख श्री संग्राम सिंह जी सहित समाज के सदस्यगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes