Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आज ऐलान हो जाएगा दो राज्यों के विधानसभा चुनाव का : NN81

 *आज ऐलान हो जाएगा दो राज्यों के विधानसभा चुनाव का*


 

भोपाल। जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब बारी महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनाव की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारआज 3:30 बजे चुनाव आयोग एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने जा रहा है,संभवता आज इन दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय की महाराष्ट्र में एनसीपी, शिवसेना एवं भाजपा गठबंधन की सरकार है,तो यहां चुनाव काफी दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है, वहीं झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है। यहां देखना होगा कि भाजपा कितनी सेंधमारी कर पाती है। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा के उपचुनाव भी होने को है। भाजपा के लिए यहां बड़ी चुनौती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes