Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सक्षम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया : NN81

 लोकेशन 


नौरोजाबाद //उमरिया


मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट 


संपर्क सूत्र 

9009610955


सक्षम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण  का आयोजन किया गया 



उमरिया-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किशोर किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु मध्य प्रदेश के सभी 20 जनजातिय जिलों में जनजाति कार्य विभाग मध्य प्रदेश द्वारा सक्षम कार्यक्रम 21वीं सदी के जीवन कौशल की सफल क्रियान्वयन हेतु नॉलेज पार्टनर के रूप में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है सक्षम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उमरिया जिले के जनजातिय विकासखंड पाली के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, एकलव्य विद्यालय और आश्रम शालाओं के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य, सीएसी, बीएसी, बीआरसीसी, संकुल प्राचार्य का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्था प्रधानों की सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना व विद्यालयों में सक्षम कार्यक्रम की सफल संचालन में सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना व विद्यालय में सक्षम कार्यक्रम सफल संचालन में शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों/प्राचार्यो सीएसी, बीएसी,बीआरसीसी, संकुल प्राचार्य और अन्य पदाधिकारियों की भूमिका के बारे में समझ विकसित करना ताकि किशोर किशोरियों को 21वीं सदी के जीवन कौशलों से उन्हें लैस किया जा सके और वह अपने व्यवहारिक जीवन में अपने सामने आने वाले चुनौतियों का सामना आसानी से करने में सक्षम हो सके। 


एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में सक्षम कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर श्री संजय पांडे, मंडल संयोजक जनजाति कार्य विभाग उमरिया, श्री वीरेंद्र गर्ग ,सी ए सी, बन्नौदा, बृजभान प्रजापति, मैथिलीशरण पांडे, सतीश कुमार मरावी द्वारा उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जनजाति कार्य विभाग की सहयोगी संस्था मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, जो सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्यरत है मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन से जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह परमार, पाली विकासखंड प्रबंधक श्री संदीप शुक्ला, शहपुरा विकासखंड प्रबंधक श्री उमेश जी और समनापुर विकासखंड प्रबंधक श्री नीरज तिवारी द्वारा कार्यशाला आयोजन में सहयोग किया गया 



उन्मुखीकरण कार्यशाला  में जीवन कौशल के सत्रों के सफल संचालक व उनकी विद्यालय स्तर, संकुल स्तर, विकासखंड  स्तर पर, रिपोर्टिंग और मासिक समीक्षा पदाधिकारीयों द्वारा किस तरह से की जावेगी इस पर समझ विकसित की गई आगामी 10 से 12 सितंबर 2024 की अवधि में शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पाली में विकासखंड पाली के समस्त माध्यमिक शालाओं से नामांकित एक-एक शिक्षकों का तीन दिवसीय जीवन कौशल आधारित सक्षम प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes