Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

साव ने कुशवाह समाज के भवन के लिए की 5 लाख रूपये की घोषणा : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*


* साव ने कुशवाह समाज के भवन के लिए की 5 लाख रूपये की घोषणा*



*- समाज की एकता के साथ समाज को बढ़ाना है आगे*


*- भिलाई-दुर्ग को राजधानी से सीधा जोड़ा जायेगा -  साव*


दुर्ग, 08 सितम्बर 2024/ मौर्य कुशवाह समाज के द्वारा कुश जयंती समारोह का आयोजन किया। कुश जयंती समारोह के अवसर पर उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने सम्राट अशोक चौक का सौन्दर्यीकरण समारोह मंे शामिल हुए। वहीं 15 लाख की लागत से शेड निर्माण एवं 37 लाख लागत से बने सम्राट अशोक चौक का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि अशोक चक्र से भारत का सम्मान बढ़ता है। उप मुख्यमंत्री  साव ने रायपुर से दुर्ग तक सीटी बस का संचालन किया जायेगा। दुर्ग-भिलाई को राजधानी से जोड़ने में मदद मिलेगी। राजधानी से जोड़ने से स्टेट केपिटल रीजन बनाये जाने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा प्रदेश बहुत तरक्की करेगा।


इस अवसर पर दुर्ग जिले के सांसद  विजय बघेल ने कहा कि सामाजिक प्रेम में बहुत ताकत होती है, हम बराबरी पर विश्वास करते है। हमारी नजर में कोई छोटा न कोई बड़ा होता है। हम समाज के साथ हमेशा से खड़े रहे है। इस दौरान वैशाली नगर के विधायक  रिकेश सेन शासन की ओर कुशवाह समाज के लिए भवन हेतु 5 लाख रूपये देने का प्रस्ताव रखा। जिसे  साव ने अनुमोदित करते हुये घोषणा कर दी। विधायक रिकेश सेन कहा कि पिछड़ा समाज का प्रदेश के लिए योगदान रहा है। इस समाज ने लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।


इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक  ललित चन्द्राकर, महापौर भिलाई के  नीरत पाल, एसडीएम मुकेश रावटे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes