Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रतनजोत का बीज खाने से 11 बच्चे बीमार: जिला अस्पताल में हुए भर्ती : NN81

 NEWS NATION 81 


संवाददाता गजेंद्र पटेल 


लोकेशन जिला मंडला विकासखंड बिछिया 



स्लग -  रतनजोत का बीज खाने से 11 बच्चे बीमार: जिला अस्पताल में हुए भर्ती



एंकर  -  मंडला जिले के बिछिया जनपद के गांव बोकर में रतनजोत का बीज खाने से करीब 11 बच्चे बीमार हो गए। बच्चो की तबियत ख़राब होता देख इन्हे 108 एम्बुलेंस की मदद से अंजनिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। 


ये सभी शासकीय प्राथमिक शाला बोकर के बच्चे है। इन्होने शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद रतनजोत का बीज खा लिया। जिसके बाद ये घर पहुँच कर बीमार हो गए।



बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने पर रविवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों का हाल जाना। कलेक्टर ने कहा कि अब सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। उन्होंने कहा रतनजोत के बीज पकते समय आकर्षक दिखते हैं। ग्राम पंचायतों के माध्यम से इन्हें कटवाने की कार्यवाही की जाएगी।


सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे ने बताया कि रतनजोत के बीज खाने से 11 बच्चे बीमार हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी बच्चे अब स्वस्थ हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes