Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन व ऑपरेटर समेत महिला सर्जन की मांग.. युवक कांग्रेस ने SDM को सौपा ज्ञापन..15 दिनों का दिया अल्टीमेटम : NN81

 छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा

नानक राजपुत

स्लग :- स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन व ऑपरेटर समेत महिला सर्जन की मांग.. युवक कांग्रेस ने SDM को सौपा ज्ञापन..15 दिनों का दिया अल्टीमेटम



कोरबा जिले लगभग 42 किलोमीटर दूर पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न समस्याओं व सुविधाओं के अभाव को लेकर युवा कांग्रेस पाली तानाखारर विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने पोंडी उपरोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र बकॉक का एक ऐसा केंद्र है जहां वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचते हैं। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से ग्रामीणों को शासन द्वारा  मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ से वंचित होना पड़ रहा जाए।


युवक कांग्रेस पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकीत पाल ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध थी यहां प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में ग्रामीण अंचल के मरीज स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज कराने आते हैं किंतु सोनोग्राफी मशीन के अभाव में मरीजों को मजबूरन दूरस्थ प्राइवेट क्लीनिक में जाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार यहां की मशीन कोरबा भेज दी गई है और पोंडी उपरोड़ा विकासखंड के मरीज इससे वंचित हो रहे हैं। उन्होंने निवेदन किया है कि स्वास्थ्य केंद्र पोंडी उपरोड़ा में सोनोग्राफी मशीन दी जाए व ऑपरेटर नियुक्त किया जाए तथा उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी केस प्रतिदिन आते हैं किंतु महिला सर्जन ना होने की वजह से उनको दूसरी जगह रेफर किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में महिला सर्जन की  नियुक्ति की मांग की है तथा अनेक शिकायतें स्वास्थ्य केंद्र की मिलती रहती है जैसे कि डॉक्टर की उपस्थिति समय पर न होना, स्टाफ नर्स द्वारा मरीज से पैसे मांगना, मरीजों के लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा न होना इन सब समस्याओं से उप स्वास्थ्य केंद्र व आसपास के मरीजों को झेलना पड़ता है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोंडी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में कड़ाई की जाए, जिससे मरीजों को सही इलाज उनको मिल सके। युवा कांग्रेस के पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने चेतावनी दी है कि 15 दिवस के भीतर मांग पूरी की जाए अन्यथा युवा कांग्रेस पोंडी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएगा जिसकी सारी जवाबदारी प्रशासन की होगी।


*कई बार हुई शिकायत पर आज तक नही लिया गया एक्शन.*


युवक कांग्रेस के पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने बताया की पूर्व में भी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की शिकायत उनके द्वारा की गई थी पर आज दिनांक तक कोई एक्शन नही लिया गया। आज स्वास्थ्य केंद्र में इलाज में भेद भाव किया जा रहा है, जिसकी वजह से गरीब जनता के इलाज में अनेक दिक्कतें आती है। अंकित ने कहा अगर क्षेत्र की गरीब जनता का सही इलाज चिकित्सालय में नही किया जाएगा या कोई दुर्व्यवहार किया जाएगा तो सहन नही किया जाएगा और हमेशा युवा कांग्रेस गरीब ग्रामीणों के लिए लड़ने को तैयार रहेगी। युवा कांग्रेस ने एसडीएम पोंडी उपरोड़ा को ज्ञापन सौपते हुए अपनी मांगे रखी है ,जिसमे सोनोग्राफी मशीन,ऑपरेटर,महिला सर्जन की मांग की गई,मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes