Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधानसभा क्षेत्र मनावर के लोकप्रिय विधायक डॉ हीरालाल अलावा एवं उनकी टीम द्वारा कावड़ यात्रा लेकर देवरा भोलेनाथ का अभिषेक किया : NN81

 स्लग :----- विधानसभा क्षेत्र मनावर के लोकप्रिय विधायक डॉ हीरालाल  अलावा एवं उनकी टीम द्वारा कावड़ यात्रा लेकर देवरा भोलेनाथ का अभिषेक किया-

समाजसेवियो द्वारा कावड़  यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। 


मनावर धार से हर्ष पाटीदार की रिपोर्ट। 



विओ :------मनावर विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ, लोकप्रिय तथा धार्मिक कार्यो में अग्रणी रहने वाले विधायक  डॉ   हीरा लाल अलावा  एवम्  उनकी टीम द्वारा बंकनाथ मंदिर में बंकनाथ अटल दरबार  का पूजन- अर्चन कर  नर्मदा का जल लेकर  भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 

प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण मास के तृतीय सोमवार को मां नर्मदा का जल लेकर  कावड़ यात्रा एवं उनकी टीम मनावर के मुख्य मार्ग से होते हुए 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवरा महादेव मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह कावड़ यात्रा का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। कांग्रेस भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस भव्य कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। वही गांधी चौराहे पर डॉक्टर हीरालाल अलावा द्वारा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कावड़ यात्रा देवरा महादेव के लिए रवाना हुई ।धार रोड पर हरीश खंडेलवाल द्वारा कावड़ यात्रा का स्वागत कर उनके लिए जलपान की व्यवस्था की गई। मनावर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती लक्ष्मी जाट अपनी महिला संगठन के साथ बड़ी संख्या में यात्रा में सम्मिलित हुई ।देवरा महादेव पहुंचने पर यात्रा का गांव वालों द्वारा पुष्प वर्षा से सभी कावड़ यात्राओं का स्वागत किया गया। विधायक द्वारा देवरा महादेव पर मां नर्मदा का जल से जलाभिषेक किया गया।     


उल्लेखनीय  है  कि प्राचीन देवरा महादेव मंदिर के जिणोउद्धार के लिए पूर्व में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया  गया।श्रीअलावा ने मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया। वही सभी कावड़ यात्राओं के लिए भोजन  और प्रसाद की व्यवस्था भी डॉक्टर हीरा अलावा द्वारा रखी गई थी। बड़ी संख्या में -मातृशक्ति, पुरुष और नन्हे-मुन्ने बच्चे  भी इस कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए। बोल बम, हर -हर महादेव ,भोले शंभू- भोलेनाथ का मंत्रोच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes