Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महान संतों की मूर्ती लगवायेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास : NN81

 महान संतों की मूर्ती लगवायेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास : दिनेश शर्मा



 वृंदावन प्रेम गली स्थित श्री अन्नपूर्णा देवी मंदिर में सेवायत पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ के निवास पर श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के  दिनेश शर्मा फलाहारी की अध्यक्षता में सर्व सम्मती से निर्णय हुआ कि श्री धाम वृंदावन में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज एवं स्वामी श्री संत वामदेव जी महाराज तथा श्री कौशल किशोर राम जी महाराज की मूर्तियां श्री धाम वृंदावन के प्रमुख स्थानों पर नगर निगम द्वारा लगाए जाने की स्वीकृति, श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास को प्रदान करें. स्वीकृति मिलने पर रमन रेती चौराहा पर स्वामी करपात्री जी महाराज की मूर्ति तथा चैतन्य विहार कॉलोनी में वाम देव महाराज जी की मूर्ति एवं बांके बिहारी कॉलोनी में श्री कौशल किशोर राम जी की मूर्ति न्यास अपने खर्चे पर लगाने को तैयार है. गौ माता के लिए,राम जन्मभूमि संघर्ष के लिए,तीनों महान विभूतियों का आशीर्वाद एवं पूर्ण योगदान रहा था


जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता. सभी बृजवासियों के परामर्श से इस कार्य को संपन्न करने के लिए सभी ब्रजवासियों ने अपनी सहमति जताई. बैठक में उपस्थित जन समूह में सर्व श्री कृष्ण कन्हैया पदरेनू जी महाराज, आचार्य रामदेव शास्त्री, पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ राजेश पाठक,आनंद कृष्ण शास्त्री, दीपक महाराज, ईश्वर चंद्र रावत, विष्णु बृजवासी, कन्हैया कौशिक, विष्णुकांत भारद्वाज,करण कृष्ण कृष्ण गोस्वामी, बाबा कर्मयोगी , कृष्ण मुरारी मैनेजर, लक्ष्मीकांत कौशिक, रमेश चंद्र गौतम,दीपक बाबा, ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी, बालकृष्ण गोस्वामी आदि  महानुभावों ने हर्ष व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes