Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गोकुलधाम महिला मंडल के द्वारा नगर में निकाली गई बाबा महाकाल की शोभायात्रा : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के  लिए नैनपुर से

9399424203


गोकुलधाम महिला मंडल के द्वारा नगर में निकाली गई बाबा महाकाल की शोभायात्रा*



नैनपुर धार्मिक नगरी नैनपुर में पडने वाले तीज त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाने की प्रथा चली आ रही है श्रावण मास के पावन पर्व पर पूरे माह नगर के विभिन्न मंदिर और गलियारों में भोलेनाथ की गूंज उठा है कहीं अखंड रामायण तो कहीं भजन कीर्तन का कार्यक्रम व कांवड़ियों के द्वारा नर्मदा जल से अभिषेक करने का आयोजन निरंतर चल रहा है। चौतरफा नगर भक्तिमय हो चुका है। उसी क्रम में नगर के वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 की महिला मंडल द्वारा स्थानीय वार्ड नंबर 4 मे स्थित राम मंदिर से भगवान शिव की कावड़ शोभायात्रा निकल गई। गुरुवार की शाम स्थानीय राम मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।  मण्डला से नर्मदा का अमृत जल मंगवाकर महिलाओं ने कांवड़ शोभायात्रा निकाली। पीताम्बर वस्त्र धारण कर कांवड़ रखे महिलाओं के साथ

छोटे छोटे बाल स्वरूप में भोले नाथ और भगवान के विभिन्न रूपों की झलकियां भी नजर आई। शोभायात्रा नगर का भ्रमण कर रेस्ट हाउस स्थित श्री शंकर जी के मंदिर में समाप्त हुई, जहां पर भक्तों द्वारा जल अभिषेक किया गया। भगवान शिव के जयकारों से पूरा नगर शिव में दिखाई दे रहा था शिव बारात में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा के अंत में शिव भक्त अपनी अपनी कावड़ों को लेकर चल रहे थे।महादेव की आरती में सैकड़ो महिला भक्तों ने शिरकत करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes