Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनसमस्याओं को सुनकर संयुक्त टीम को मौके पर स्थलीय निरीक्षण हेतु किया रवाना : NN81

 *लोकेशन= झांसी परिक्षेत्र कार्यालय (पुलिस)*


*रिपोर्टर = योगेन्द्र सिंह बुन्देला*


*दिनांक-03.08.2024*





*‘‘जनसमस्याओं को सुनकर संयुक्त टीम को मौके पर स्थलीय निरीक्षण हेतु किया रवाना‘‘*

*‘‘आगामी त्यौहार पर विशेष सतर्कता बरतने एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश‘‘*

*‘‘शिवालयों में जलाभिषेक के दौरान करें समुचित पुलिस प्रबन्ध‘‘* 


          आज दिनांक 03.08.2024 को *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा सदर तहसील जनपद झाॅसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण हेतु मौके पर भेजा गया।


             डीआईजी झाॅसी द्वारा बताया गया कि राजस्व से सम्बन्धित मामलों को गंभीरतापूर्वक लेकर स्थानीय पुलिस, सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित करें ताकि समस्या के गंभीर होने से पूर्व ही उसका गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण किया जाये। 


           सम्पूर्ण समाधान दिवस के अतिरिक्त प्रत्येक दिन थानों पर संयुक्त टीम के साथ जनसुनवाई का समय निर्धारित करते हुए शिकायतों को संवेदनशीलता पूर्वक सुनकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए है।



           परिक्षेत्र के जनपदों में  राजस्व व भूमि विवाद के गंभीर प्रकरणों में *उभय पक्षों का भौतिक सत्यापन कर उनके आपराधिक इतिहास तथा एलआईयू द्वारा इनपुट प्राप्त करते हुए साक्ष्य एवं  सत्यता के आधार पर* संयुक्त टीम के साथ समस्या का विधिक निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गए है।


               इसके अतिरिक्त *आगामी त्यौहार, आयोजनों, पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा* आदि को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किये जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। 


📣       डीआईजी महोदय द्वारा *सदर सर्किल के थानों के रजिस्टर नम्बर-04* को चैक किया गया तथा लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए।

📣     झाॅसी के *मड़िया महादेव मंदिर व शिवालयों में जलाभिषेक हेतु* भारी मात्रा में श्रद्धालुओं एवं कांवडियों का आगमन होने के फलस्वरूप मंदिर परिसर के आस-पास के क्षेत्रों पर *सीसीटीवी कैमरों से सतर्क दृष्टि* बनाये रखे।

📣     कांवड यात्रा के रूट के आधार पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों की सादे वस्त्रों में डियूटी लगायी जाये।


📣    सर्किल के क्षेत्रों में आगामी चेहल्लुम के जुुलूसों के दृष्टिगत *त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन* कर पुलिस की सेक्टरवार डियूटी लगायी जाये तथा थाना स्तर पर पूर्व से ही *पीस कमेटी की मीटिंग कर धर्म गुरूओं से संवाद* स्थापित करते हुए निरन्तर सम्पर्क में रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गए है। 

*इस दौरान सदर सर्किल के सभी अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें। मौके पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।*



*सोशल मीडिया सेल*

*झाँसी परिक्षेत्र झाँसी।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes