Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगर में पुर्व संचालित सट्टा व्यापार का फट्टा साफ सटोरिया में दहशत का माहौल : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज  नेशन 81के लिए नैनपुर से

9399424203




नगर में पुर्व  संचालित सट्टा व्यापार का फट्टा साफ सटोरिया में दहशत का माहौल


नैनपुर मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेजा के नेतृत्व में नैनपुर एसडीओपी नेहा पचचीसिया के सहयोग से नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने अपनी टीम के साथ नगर में संचालित हो रहे लाखों रुपए के सट्टे का कारोबार पूर्णता बंद करवा दिया है विगत कई वर्षों से पान के ठेलो और होटल में सट्टे का बोलबाला था। ओपन क्लोज आने के टाइम पर इन जगहों पर भारी भीड़ देखी जाती थी जिससे यह कायस लगाया जा सकता है कि यह खेल के कारण कितने घर बर्बाद हो रहे थे।नगर के युवा महिला बुजुर्ग ओपन और क्लोज के साए में दिन गुजार रहे थे लेकिन पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्यवाही के चलते संपूर्ण सट्टे बाजार में विराम लगा दिया गया है जहां ऑनलाइन चल रहे सट्टे की सुगबुहाट नजर आ रही थी उसमें भी विराम लगाते हुए विगत कुछ दिन पूर्व एक सटोरियों को नए कानून के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया पुलिस की इस कार्यवाही से सटोरियों में दहशत व्याप्त है सटोरियों में सट्टा खिलाने की मनसा पर पानी फिरता नजर आ रहा है चौतरफा चल रहा है सट्टे का कारोबार का फट्टा साफ हो चुका है किंतु यह सट्टा कारोबार इसके पूर्व में भी कुछ समय तक बंद रहने के बाद पुनः चालू हो गया था अब देखना यह होगा कि इस नगर का लोकप्रिय खेल पर कितना विराम लगाया जा सकता है और कितने दिनों तक लोगों के घर बर्बाद होने से बचाया जाता है ।

इनका कहना है 


हमारे द्वारा सट्टा जुआ और अवैध कारोबार व

असामाजिक तत्वों पर पुर्ण नियंत्रण है किसी भी असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की शिकायतो पर तुरंत कार्यवाही की जा रही हैं।


बलदेव सिंह मुजाल्दा

नैनपुर थाना प्रभारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes