Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर डॉ. सिंह ने किया आनंद आश्रम का निरीक्षण : NN81

 कलेक्टर डॉ. सिंह ने किया आनंद आश्रम का निरीक्षण




जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट


वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं वृद्धाश्रम में मिल रही सेवाओं की ली जानकारी


कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज सेवा भारती आनंद आश्रम वरिष्ठजन सेवा केन्द्र, कैंट गुना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में निवासरत बुजुर्गो को स्वयं भोजन परोसा और उनके स्वास्थ्य एवं वृद्धाश्रम में मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर कलेक्टर द्वारा आश्रम में आवश्यक सामग्री दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संपूर्ण वृद्धाश्रम परिसर का निरीक्षण किया एवं वहां निवासरत बुजुर्गो से बात की एवं उनकी समस्याएं जानी। 


उल्लेखनीय है कि प्रदेश के वरिष्ठतम पत्रकारों में से एक नईदुनिया इंदौर के संस्थापक तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व श्री महेंद्र सेठिया की पुण्यतिथि पर गुना निवासी उनके परिजन श्री प्रदीप लोढ़ा द्वारा सेवा भारती के समन्वय से वरिष्ठ जन सेवा केंद्र (वृद्धाश्रम) गुना में वृद्धजनों को भोजन कराया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने भी सपरिवार उपस्थित होकर वृद्धजनों को अपनी ओर से मिष्ठान्न तथा फल आदि का वितरण किया तथा वृद्धाश्रम का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर आनंदधाम समिति अध्यक्ष डाॅ.एल.के. शर्मा, सचिव श्री महेश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह संधु, प्राचार्य सीएम राइज श्री आशीष टांटिया एवं श्री प्रमोद यादव, श्री मुन्नालाल, श्री नरेन्द्र सिंह, सोनू नागर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes