Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम पंचायत बरडिया में मुख्यमंत्री वक्षारोपण महा अभियान "हरियालो राजस्थान: एक पेड़ मां के नाम" का शुभारंभ : NN81

 *ग्राम पंचायत बरडिया में मुख्यमंत्री वक्षारोपण महा अभियान "हरियालो राजस्थान: एक पेड़ मां के नाम" का शुभारंभ*

खबर प्रवीण सिंह चुंडावत 



जिला मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत बरडिया में मुख्यमंत्री वक्षारोपण महा अभियान "हरियालो राजस्थान: एक पेड़ मां के नाम" का शुभारंभ हुआ। इस समारोह का आयोजन सरपंच कमला बाई की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी शिव कन्या कुमावत ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "यह अभियान न केवल हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह हमारी माताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है।" उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।


समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और क्षेत्र के कार्मिकों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और इस पहल की सराहना की। वार्ड पंच दीपेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र में पंचायत द्वारा चार सौ पौधे लगाए जाएंगे, जो भविष्य में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



मुख्यमंत्री वक्षारोपण महा अभियान "हरियालो राजस्थान: एक पेड़ मां के नाम" का मुख्य उद्देश्य राज्य में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस अभियान के माध्यम से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होगी, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा राजस्थान भी सुनिश्चित होगा।


इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक अधिकारी, ग्रामीण और स्वयंसेवी संगठन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने तरीके से इस अभियान में योगदान दिया और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes