Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्‍टर ने निर्देश पर इटारसी से गोंची तरोंदा की ओर जाने वाली सडक का निर्माण कार्य शुरू : NN81

 पत्रकार आनंद अग्रवाल


कलेक्‍टर ने निर्देश पर इटारसी से गोंची तरोंदा की ओर जाने वाली सडक का निर्माण कार्य शुरू



नर्मदापुरम कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देश पर सेंट जोसेफ हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल के पास से गोंचीतरोंदा की तरफ जाने वाली रोड जो बहुत जर्जर हो गई थी और दो हिस्‍सों में बंट गई थी। ढाई महीने पहले इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था परंतु बाद में बंद हो गया। इटारसी की शीतल दयाल ने रोड का निर्माण कार्य पुन: शुरू करने हेतु कलेक्‍टर सोनिया मीना से अनुरोध किया था। शीतल दयाल ने बताया था कि रोड ढाई महीने से निर्माणाधीन है। दो दिन से जाम की स्थिती निर्मित हो रही है रोजाना सुबह से रात तक इस तरह की स्थिति निर्मित होने से दुर्घटना होने की भी आशंका बनी हुई है। रोड का निर्माण रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है। यदि रोड का निर्माण नहीं हुआ तो बारिश में इलाके में तबाही मच सकती है। कलेक्‍टर सोनिया मीना ने इटारसी तहसीलदार को रोड का निर्माण कार्य पुन: शुरू करवाने हेतु निर्देश दिए गए। रोड का निर्माण कार्य रेलवे के जिम्‍मे था। इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव ने कलेक्‍टर के निर्देश पर रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारियों से चर्चा की ओर रोड बनाने के निर्देश दिए। उल्‍लेखनीय है कि उक्‍त रोड लगभग 1 किलोमीटर है और रेलवे के अधीपत्‍य में है। रेलवे के अधिकारियों ने निर्देश प्राप्‍त होने के पश्‍चात रोड का कार्य शुरू करा दिया है। एवं आश्‍वासन दिया गया है कि 15 दिन में रोड बनकर तैयार हो जाएगी। रोड का निमार्ण कार्य शुरू होने पर शीतल दयाल ने कलेक्‍टर को धन्‍यवाद देते हुए आभार व्‍यक्‍त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes