Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर में साइबर क्राइम का नया केस, खाते से उड़ाए डेढ़ लाख,मामला दर्ज : NN81

 खबर: कानपुर में साइबर क्राइम का नया केस, खाते से उड़ाए डेढ़ लाख,मामला दर्ज।


कानपुर साइबर ठग ने एक युवक को फोन कर अपने झांसे में लिया और फिर गूगल पे के माध्यम से खाते से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिये। जिसके बाद पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है।

अहिरवां के संजीव नगर निवासी विमल कुमार के अनुसार वे  मंगलवार को वह एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी की साइट पर आनलाइन काम कर रहे थे। तभी उनके पास एक अनजान नंबर से फोन अया। फोन करने वाले खुद का नाम राहुल बताया। इसके बाद आरोपित ने उनसे कहा कि जैसे काम कर रहे हैं। वह गलत तरीका है। जैसे वो बताये वैसे काम करना है। फिर आरोपित ने उनसे पॉलिसी नंबर, मोबाइल नंबर पूछा।


इसके बाद आरोपित ने गूगल पे में लाॅगिन करने को कहा। इसके बाद आरोपित ने उनसे यूपीआई आईडी का पॉसवर्ड डालने को कहा। पासवर्ड डालते ही उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ गये। इसके बाद उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

संवाददाता: सुरजीत सिंह यादव, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes