Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सरकार की घोषणा, अग्निवीरों को मिलेगा पुलिस की नौकरी में आरक्षण, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी - NN81

 रिपोर्टर रवि चौहान ब्लॉक सांवेर जिला इंदौर 




मध्यप्रदेश सरकार अग्निवीर जवानों को पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण देगी। ये घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस पर की है। हालांकि आरक्षण कितने प्रतिशत दिया जाएगा, ये अभी तय नहीं किया गया है।


*अग्निपथ योजना क्या है*

सरकार ने 2022 में अग्निपथ योजना लॉन्च की। इसके तहत आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में चार साल के लिए नौजवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाता है। चार साल में छह महीने की ट्रेनिंग भी शामिल है। चार साल बाद जवानों को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर रेटिंग दी जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को परमानेंट सर्विस में लिया जाएगा। बाकी लोग वापस सिविल दुनिया में आ जाएंगे। इस योजना में ऑफिसर रैंक के नीचे के सैनिकों की भर्ती होगी। साल में दो बार रैली के जरिए भर्ती की जाएगी।


*अग्निवीर के लिए योग्यता*

अग्निवीर बनने के लिए 17.5 साल से 21 साल का होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं पास भर्ती होने वाले अग्निवीरों को 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद 12वीं के समकक्ष सर्टिफिकेट दिया जाएगा।


*सैलेरी पैकेज और अन्य सुविधाएं*

◼️ पहले साल का पैकेज 4.76 लाख होगा जो कि चौथे साल तक 6.92 लाख हो जाएगा।

◼️ 4 साल की सेवाएं देने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को परमानेंट सर्विस में ले लिया जाएगा। बाकि 75 प्रतिशत अग्निवीरों को सेवा निधि का पैकेज मिलेगा।

◼️ सेवा निधि पैकेज में लगभग 11.7 लाख रुपए मिलेंगे, इसमें इनकम टैक्स में छूट होगी।

◼️ 4 साल की सेवा पूरी करने से पहले अगर अग्निवीर शहीद हो जाता है तो ऐसी स्थिति में सेवा निधि समेत 1 करोड़ रुपए की राशि परिवार को दी जाएगी। इसके साथ ही बाकी बचे हुए सेवा काल की पूरी सैलेरी दी जाएगी।

◼️ डिसेबिलिटी के आधार पर 44 लाख रुपए तक मिलेंगे। साथ ही सेवा निधि समेत ही बचे हुए सेवा काल की पूरी सैलेरी मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes