Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गंगा-जमुना तहजीब का, अनुकरणीय उदाहरण - केबिनेट मंत्री रफत वारसी : NN81

 विदिशा लोकेशन गंजबासौदा

 जिला ब्यूरो संजीव शर्मा



स्लगन  गंगा-जमुना तहजीब का, अनुकरणीय उदाहरण - केबिनेट मंत्री रफत वारसी



गंजबासौदा नगर में एक दिवसीय प्रवास पर  पधारे मध्यप्रदेश हज कमेटी अध्यक्ष केबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) रफत वारसी  नगर की  गंगा जमुना तहजीब, प्रेम भाईचारा देखकर गद‌गद हो गये। वे यहाँ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष समीर किरमानी द्वारा सूफी संतो, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियो, गणमान्य नागरिकों एवं मुहर्रम कमेटी के सम्मान समारोह में आए थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता  करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव ने नगर को देवन‌गर, देवभूमि, पवित्र धाम बताया और कहा हम सब सदियों से यहाँ मिल जुलकर एक दूसरे के पर्व त्योहार हर्षोल्लास से मनाते हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन, जिला जनपद सदस्य गायत्री नरेंद्र रघुवंशी नपा उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज यादव  जनपद अध्यक्ष वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह रघुवंशी एसडीएम विजय राय, एसडीओपी  मनोज मिश्र, तहसीलदार संदीप जायसवाल, तहसीलदार अताउल्लाह खान, तहसीलदार गीता सिंह देहात थाना प्रभारी लोहिया साहब, शहर थाना प्रभारी संजीव चौकसे,  मस्जिद ऐ सदर अतहर कुरैशी स्वास्थ्य निरीक्षक जावेद खान, प्रसिद्ध योग गुरू सैयद शफाकत हुसैन कादरी, वरिष्ठ नेता सोनू बडकुल , मुस्लिम समाज अध्यक्ष सिद्दीक हसन,मुहर्रम कमेटी अध्यक्ष सैयद नदीम अली ,कदीमी हैदर अखाडा, इमामी अखाडा के उस्तादों, सूफी संतो वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी गण, गणमान्य नागरिकों को पगड़ी पहनाकर शाल-श्रीफल पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया।


केबिनेट मंत्री रफत वारसी द्वारा आईपीएस स्कूल में प्राचार्य रामकृष्ण रघुवंशी, उप प्राचार्य अजरा किरमानी एवं छोटे छोटे बालक बालिकाऔ के साथ एक पौधा माँ के नाम के तहत पौधारोपण भी किया गया। इसी के साथ परम आदरणीय बाबा साहब महलो वालों के दरबार में चादर फूल पेश कर तवर्रूख तकसीम किया गया। इसी के साथ नगर पालिका परिषद मे नपाध्यक्ष, पार्षद गणो, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियो द्वारा एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ कार्यालय कादरी साहब वाली गली जवाहर रोड मंच पदाधिकारीगण द्वारा केबिनेट मंत्री का शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes