Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंर्तग्रत तक्षशिला स्कूल मे हुआ वृक्षारोपण : NN81

 *एक पेड़ मां के नाम अभियान अंर्तग्रत तक्षशिला स्कूल मे हुआ वृक्षारोपण*


*आज एक पौधा लगा कर उसे जीवन दो, यही पौधा पेड़ बनकर आपको ऑक्सीजन देकर हमें जीवन देगा: संजय दुबे* 


रिपोर्ट - पं बलराम हजारी 



खुरई। तक्षशिला हायर सेकेण्डरी स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंर्तग्रत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक पौधे लगाए गए। जिसमें विद्यालय के स्टाफ , राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी सहित छात्र-छात्राओ ने अपनी अपनी मां के नाम एक एक पौधा लगाया और उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। विद्यालय के संचालक संजय दुबे ने बताया कि देश भर में चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जगह जगह वृक्षारोपण किया जा रहा है। आज हम एक छोटे से पौधे को लगा कर उसे जीवन दे रहे है और वही पेड़ जब बड़ा होगा तो वह हमें आक्सीजन सहित अन्य माध्यमो से जीवन देगा। उन्होने बताया कि हमें पेड़-पौधो की रक्षा कर उन्हे कटने से बचाना चाहिए। उन्होने कहा कि विद्यालय के सभी बच्चे गावं व शहर मे उचित स्थान देख कर एक पौधो अवश्‍य लगाए और अन्य लोगो को पौधारोपण के लिए प्रेरित करे। प्राचार्य लाखनसिह ने बताया कि पेड़ हमारे अस्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण और मूल्यवान है


क्योंकि उन्होने हमें भोजन और ऑक्सीजन दी है। इसके अलावा हमें मूल रूप से जीवित रखने के लिए कई छोटे-बड़े लाभ मिलते है। राष्ट्रीय सेवा योजना की बालिका कार्यक्रम अधिकारी अंजू दुबे ने बताया कि पेड़ो का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, आज देश भर में पेड़ लगाए जा रहे है। हमने आज विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया है  हमें उनकी अच्छी तरह से देखभाल करना है।  छोटे बच्चो के जैसे उनका पालन पोषण करना जरूरी है। क्योकि यही पौधे जब पेड़ बनेगे हमें ऑक्सीजन देकर हमारी जीवन की रक्षा करेगे। इस अवसर पर नीलेश मोघेे,आनंद बौद्ध, रामसेवक यादव, विद्यालय के छात्र छात्राएं सहित स्‍टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes