Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कृषि साख सहकारी संस्था छिदगांवमौजी के प्रबंधक निलंबित : NN81

 पत्रकार आनंद अग्रवाल


कृषि साख सहकारी संस्था छिदगांवमौजी के प्रबंधक निलंबित


सीहोर 


 बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित छिदगांवमौजी जिला सीहोर के प्रबंधक श्री अशोक मीना को मूंग एवं खाद के कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाये जाने पन निलंबित कर दिया गया है। छिदगांवमौजी के प्रबंधक का प्रभार श्री राधेश्याम सोलंकी पर्यवेक्षक शाखा लाड़कुई को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ सौंपा गया है ।

भैरूंदा एसडीएम द्वारा उनको प्राप्त शिकायत के संबंध में पवन पुत्र फूड पार्क ग्राम बीजला का निरीक्षण किया गया था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित छिदगांवमौजी जिला सीहोर के प्रबंधक श्री अशोक मीना को मूंग एवं खाद के कार्य में लापरवाही बरतने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes