Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजगढ़ जिले में परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों एवं स्कूल बसों को किया चैक : NN81

 लोकेशन राजगढ़ बृजमोहन सूर्यवंशी


राजगढ़ जिले में

परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों एवं स्कूल बसों को किया चैक

एक बस के विरूद्ध की चालानी कार्यवाही

राजगढ


कलेक्टर  हर्ष दीक्षित के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी  ज्ञानेन्द्र बैश्य के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम ने राजगढ शहर के स्कूल बसों की चैकिंग की। जिसमें स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, राजगढ की बसों को मौके पर जाकर चैकिंग की गयी। जिसमें बसों के परमिट, फिटनेश, बीमा, अग्निशमन यंत्र एवं माननीय सुप्रीमकोर्ट की गाईड लाईन का पालन विद्यालय की सभी बसों में पाया गया। 


साथ ही बस स्टेण्ड राजगढ पर यात्री बसों एवं स्कूल बसों को चैक किया गया तथा स्कूल बसों एवं यात्री बसों के चालकों को समझाईस दी गयी की वर्षाकाल होने से क्षमता से अधिक सवारी तथा बच्चों को न बैठाया जाये। पुल एवं पुलियों पर बारिश का पानी भरा होने पर बसों को वहाँ से न निकाला जाए एवं एक बस के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।


 परिवहन विभाग की टीम में प्रधान आरक्षक रमेश बाबू खरे,  आरक्षक  संदीप कुशवाह, राजदेव शर्मा, प्रेमनारायण कुरैचया, छोटेलाल जाटव एवं होमगार्ड के आरक्षक सम्मिलित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes