Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत ट्रेचिंग ग्राउंड के परिषर में लगाए गए पौधे : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से

9399424203


एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत ट्रेचिंग ग्राउंड के परिषर में लगाए गए पौधे 



नैनपुर  - नैनपुर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प "एक पेड़ मां के नाम"की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 10/07/2024 को वार्ड नं 14 स्थित ट्रेंचिग ग्राउंड वृहद वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीवीकार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, उपाध्यक्ष श्रीमती संजू लता वैष्णव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सारस, पार्षद गण, तथा उपस्थित आगंतुकों द्वारा उक्त स्थल पर 350 पौधे लगाए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा उपस्थित आगंतुकों को ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण कराया गया एवं ठोस अपशिष्ट से खाद्य बनाने की प्रक्रिया के विषय पर चर्चा की गई। अध्यक्ष महोदया एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मीडिया समूह के माध्यम से नगर के प्रत्येक घरों में 01 पौधा लगाए जाने हेतु अपील की गई। उक्त पौधे नगर पालिका से संपर्क कर प्राप्त किए जा सकेंगे। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी उपाध्यक्ष श्रीमती संजू लता वैष्णव मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सारस पार्षद श्री नितिन ठाकुर, श्री करन सिंह इनवाती , श्री मोहित कांत झारिया, श्रीमति लक्ष्मी परते, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री बाल किशन खंडेलवाल, पूर्व पार्षद श्री जुगल किशोर बघेल, गणमान्य नागरिक श्री कन्हैया चावला, श्री दिनेश रजक, श्री संजय सिसोदिया, श्री कुलदीप डोंगरे, पत्रकार बंधु श्री ओम प्रकाश सोनी, श्री सतेंद्र तिवारी, श्री विकास शुक्ला, श्री राजेश अवधिया, श्री राजा विश्वकर्मा, श्री रूपेंद्र सिंह राठौर एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

वाइट - 1 - कृष्णा पंजवानी अध्यक्ष नगर पालिका नैनपुर

2- मुख्य नगर पालिका अधिकारी    लक्ष्मण सिंह सारस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes