Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

18 साल से कम उम्र की छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक यातायात ने नियमों के पालन करने की की अपील : NN81

 रिपोर्टर----: प्रमोद शर्मा 

लोकेशन --: बरेली


*डिजिटल/स्टोरी*


*स्लग--:* 18 साल से कम उम्र की छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक यातायात ने नियमों के पालन करने की की अपील।




*स्टोरी -:* बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग मौर्या के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विद्या वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बरेली के वार्षिक Investiture समारोह में भाग लिया गया। समारोह में निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को पद और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर बच्चों को संबोधित करते हुए सभी छात्रों से यातायात के नियम अपनाने की अपील की गयी। एवं जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रार्थना सभा में भी पहुंच कर पुलिस अधीक्षक यातायात में भाग लिया और बच्चों को संबोधित किया। संबोधन में बारहवीं तक के छात्रों को मोटर साइकिल या स्कूटी से स्कूल आने जाने को विधि विरुद्ध बताते हुए बताया कि अपने देश में अठारह वर्ष से कम उम्र के किसी बच्चे का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनता है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के या किसी नाबालिग के द्वारा मोटर वाहन चलाए जाने पर वाहन को जप्त करने और अभिभावक के विरुद्ध चालान करने की कार्यवाही के विषय में बताया गया।


मोटर साइकिल पर बैठने पर हेलमेट लगा होने पर दुर्घटनाओं से बचाव होता है अतः मोटर साइकिल में हेलमेट लगाकर बैठने को भी प्रेरित किया। सभी छात्रों के द्वारा अठारह वर्ष की उम्र होने के बाद ही मोटर वाहन चलाने के प्रतिज्ञा ली गई।  लगभग सात सौ छात्रों को यातायात के नियमों के विषय में विस्तार से जानकारी देने के साथ साथ साइबर अपराधों से बचने के लिए भी जागरूक किया गया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य रविशंकर सिंह चौहान के द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात का सम्मान करते हुए सभी छात्रों से यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई

और सभी को सड़कों पर सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन की सराहना की गई। कार्यक्रम में प्रबंधक रवि प्रकाश अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल,रवि शंकर चौहान प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। सभी ने यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आश्वस्त किया। पुलिस अधीक्षक यातायात ने विद्यालय की गुणवत्ता पूर्वक उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की और सभी की सड़कों में सुरक्षित यात्रा की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes