Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नमिता त्रिपाठी ने आज 15 जुलाई 2024 को निरीक्षण यान द्वारा : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से

9399424203





दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नमिता त्रिपाठी ने आज 15 जुलाई 2024 को निरीक्षण यान द्वारा 


नैनपुर- मंडला फोर्ट-नैनपुर और बालाघाट रेल खण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे सेक्शन का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व संरक्षा का जायजा ली। बालाघाट, मंडलाफोर्ट एवं नैनपुर स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री ए. के. सूर्यवंशी-मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति), श्री विशाल गर्ग- वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री के. आर. गोपीकृष्णन मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित मंडल के अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं पर्यवेक्षक क्षेत्रीय प्रतिनिधि व ZRUCC सदस्य श्री मोनिल जैन मौजूद रहे। निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक महोदया ने संबंधित अधिकारियों को रेल संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


स्टेशन निरीक्षण के दौरान बालाघाट स्टेशन पर माननीया सांसद-बालाघाट श्रीमती भारती पारधी के साथ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नमिता त्रिपाठी ने बालाघाट स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा बालाघाट में पुनर्विकास कार्यों के मॉडल एवं ले-आउट प्लान का अवलोकन भी किये। इस अवसर पर श्रीमती भारती पारधी माननीया सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नमिता त्रिपाठी से सिवनी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली और चर्चा में स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes