Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सराहनीय कार्य थाना जीआरपी महोबा अनुभाग झांसी : NN81

 सराहनीय कार्य थाना जीआरपी महोबा अनुभाग झांसी।


दिनांक 22.06.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदय अनुभाग झांसी श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी श्री नईम खान मंसूरी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी श्री रणविजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म में लगे का0 रामेन्द्र कुमार को सूचना मिली कि यात्री कंचन तिवारी पुत्री श्री दिनेश तिवारी निवासी अनमोल कालोनी कस्बा व थाना मऊरानीपुर जिला झांसी का बैग जिसमें ब्यूटी पार्लर किट (कीमती 45000 रुपये) रखा है। ट्रेन 01815 झांसी मानिकपुर मेमो में छूट गया है  सूचना पर तत्काल तत्परता दिखाते हुए ट्रेन के आने वाले स्टेशनों/स्कोर्ट कर्मियों व टीटी श्री अमरेश तिवारी की सहायता से बैग को खोजकर थाना पर लाया गया बैग मालिक कंचन तिवारी उपरोक्त को बैग मय ब्यूटीपार्लर किट होकर जीआरपी पुलिस महोबा की भूरि भूरि सराहना की गयी । पूर्व में भी दिनांक 19.06.2024 को ट्रेन 12448 यूपी सम्पर्क क्रान्ति के कोच बी-06 में दो यात्रियों का समान व सोने चांदी के गहने (कीमती करीब 04 से 05 लाख रुपये ) को खोजकर प्रदान किया गया था। जनता के व्यक्तियों द्वारा जीआरपी महोबा पुलिस की ईमानदारी व कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes