Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले को किया गौरवान्वित : NN81

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग समाचार*


*प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले को किया गौरवान्वित*


*-34 विद्यार्थी नीट में क्वालीफाईड एवं 04 विद्यार्थियों का एम.बी.बी.एस. में चयन संभावित*



       दुर्ग, 05 जून 2024/ प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक 500 विद्यार्थियो को निःशुल्क अध्ययन के साथ ही साथ कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2023-24 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विज्ञान विषय के 64 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें से 34 विद्यार्थी नीट में क्वालीफाईड हुए है,


04 विद्यार्थियों का एम.बी.बी.एस. में चयन संभावित है। उक्त परीक्षा परिणाम से विभाग एवं जिला प्रशासन गौरवान्वित हुआ है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उक्त परीक्षा की तैयारी में कलेक्टर सुश्री चौधरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास हेमंत सिन्हा, प्रशासकीय अधिकारी एवं अध्यापन हेतु चयनित संस्था "गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट" का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का व संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी का विशेष सहयोग रहा।

प्रशासन एवं चयनित संस्था द्वारा प्रातः 6 बजे से शाम 5.30 बजे तक अध्यापन एवं कोचिंग के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं विभिन्न क्रियाकलाप, व्यक्तिगत रुचि लेते हुए पूर्ण किए जाने का ही परिणाम है जो उक्त बहुत अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes