Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पहले थाने में करवाई पति की झूठी शिकायत, फिर शिकायत वापस लेने का नाम पर एएसआई ने मांगे पैसे : NN81

 पहले थाने में करवाई पति की झूठी शिकायत, फिर शिकायत वापस लेने का नाम पर एएसआई ने मांगे पैसे

रिश्वतखोर एएसआई की एसपी से की शिकायत



अर्जुन्दा - गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम बेलौदी में रहने वाले पति और पत्नी ने सनौद थाने में पदस्थ एएसआई की एसपी से शिकायत की है। आरोप है कि पहले पत्नी को बरगलाकर पति के खिलाफ झूठी शिकायत सनौद थाने में दर्ज करवाई फिर शिकायत वापस लेने के नाम पर वहां पदस्थ एएसआई ने पति और पत्नी से पैसे की मांग की।

जानकारी के मुताबिक शासकीय प्राथमिक शाला मुंदेरा में पदस्थ प्रधान पाठक मिथलेश साहू और उसी स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ तोरण साहू दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने बीते वर्ष 2 जुलाई को अंगार मोती में शादी की और न्यायालय में भी विवाह किया। तब से दोनों एक दूसरे के साथ रहते थे।


पत्नी से कराई पति की झूठी शिकायत


शिक्षिका तोरण साहू ने बताया कि वह 28 व 29 मई को अपने सामान और दस्तावेज को लाने के लिए अपने मायके बेलोदी गई हुई थी। लेकिन उनके घरवालों ने उन्हें सामान नहीं दिया और चार दिन बाद सनौद थाना ले गये। जहां उनके पति मिथलेश साहू के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी कर पैसे मांगने और बहलाने फुसलाने का आरोप लगाते हुए झूठी शिकायत कराया गया। दबाव में आकर उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत की और उस शिकायत को झूूठा बताया। 



पति और पत्नी से मांगे एक-एक लाख रूपये


6 जून को सनौद थाने में पदस्थ एएसआई नंदकुमार साहू का फोन शिक्षिका तोरण साहू के पास आया और थाने में बुलाकर एक कमरे में ले जाकर केस वापस लेने के लिए कहा गया। उसी दिन तोरण के पति मिथलेश को जबरदस्ती घर से उठाकर थाने ले गये और शिकायत का हवाला देते हुए उनके साथ मारपीट की और उनसे व उनकी पत्नी से एक एक लाख रूपये शिकायत वापस लेने के नाम पर एएसआई ने मांगे।



एसपी से की कार्यवाही की मांग


एएसआई नंदकुमार साहू की इस करतूत से पति पत्नी काफी प्रताड़ित हुए और जिला पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के पास पहुंचे और पति पत्नी ने एसपी को आवेदन सौंपकर उनके साथ हुई घटना को बताया और दोषी एएसआई नंदकुमार साहू के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।


शिकायत मिली है एसडीओपी को जाँच के लिए सौंप दिया है। जाँच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

सूरजन राम भगत, एसपी बालोद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes