Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आगामी त्यौहारों के मध्य नजर थाना नैनपुर मे शांति समिति की बैठक की गई आयोजित : NN81

 लोकेशन - नैनपुर

संवाददाता - सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से

9399424203

14/06/24




आगामी त्यौहारों के मध्य नजर  थाना नैनपुर मे शांति समिति की बैठक की गई आयोजित



ईद-उल-जुहा पर्व को ध्यान में रखते हुए नैनपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीओपी नेहा पच्चीसीया ने कहा की नगर में सभी त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाने की परंपरा रही है। सभी संप्रदाय के लोग आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाते हुए इस गौरवशाली परंपरा को सदैव कायम रखें। पर्व के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस तथा ध्वनि विस्तार यंत्रों के लिए सक्षम अधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त करें। आपत्तिजनक नारे न लगाये। प्रदाय की अनुमति की शर्तों का पालन करते हुए जुलूस रैली को विधिवत संपन्न कराना आयोजकों की जवाबदारी है। इस बैठक में एसडीओपी नेहा पच्चीसीया, तहसीलदार नितिन गौड़, थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा एवं गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes