Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भगैया क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं के द्वारा वट वृक्ष का पूजन किया गया : NN81

 साहिबगंज 

जिला ब्यूरो अकाश कुमार भगत 


भगैया क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं के द्वारा वट वृक्ष का पूजन किया गया।



हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्यौहार में से एक सुहागिन महिलाओं की पति के रक्षा के लिए वट सावित्री का व्रत है। जिसे लेकर प्रखंड क्षेत्र में अहले सुबह से ही महिलाओं के द्वारा सोलह श्रृंगार कर अपने पति की शांति सुरक्षा एवं सलामती को लेकर विधिवत तरीके से वट वृक्ष का पूजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में स्थित वटवृक्ष के पास महिलाएं अपने सुहाग की सलामती को लेकर बड़े हर्षोल्लास के साथ वट वृक्ष पूजन करते नजर आई। वही इस संबंध में सुहागिन महिला शिवानी मोनू भगत  इत्यादि दर्जनों महिलाओं ने बताया कि इस कठिन व्रत का पालन करने से पति की उम्र बढ़ती है। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि का वास रहता है। सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री वाला दिन वट वृक्ष की पूजा के बिना व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है। बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ अवसर पर सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। इस पूजा के अवसर पर दर्जनों महिलाओं के द्वारा अपने पति का चरण धोकर पानी पीया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes