Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के विरोध में कार्य करने पर युवा कांग्रेस हुआ सख्त : NN81

 छत्तीसगढ़ कोरबा

नानक राजपुत

स्लग :- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के विरोध में कार्य करने पर युवा कांग्रेस हुआ सख्त, पाली तानाखार विधानसभा उपाध्यक्ष समेत दो ब्लॉक अध्यक्षो को किया गया निष्काषित.



 कोरबा लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने भारी बहुमत से जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को हार का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी बात लोकसभा चुनाव के दौरान यह माहौल रहा कि जिले के साथ साथ पाली तानाखार विधानसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए और पार्टी के साथ गद्दारो करते हुए भाजपा का प्रचार किया। 


अब युवा कांग्रेस सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे पदाधिकारी व कार्यकर्ता जो कांग्रेस के विरोध में कार्य किया ऐसे लोगों पर पार्टी कड़ी कार्यवाही करते हुए उनको निष्काषित कर रही है। आज पाली तानाखार युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने युवा कांग्रेस के पाली तानाखार विधानसभा उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह, युवा कांग्रेस के पाली ब्लॉक अध्यक्ष अभिधेक सिंह, युवा कांग्रेस पसान ब्लॉक अध्यक्ष संतोष श्रीवास पर कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से युवा कांग्रेस की सदस्यता से निष्काषित कर दिया है। और उन्होंने कहा की युवा कांग्रेस के जोभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय नही है उनके ऊपर भी निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes