Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर नगर की समस्याओं पर सपा विधायकों ने मिलकर की नगर आयुक्त से बात : NN81

 खबर:कानपुर नगर की समस्याओं पर सपा विधायकों ने मिलकर की नगर आयुक्त से बात।

 


कानपुर शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर विधायक(MLA) अमिताभ बाजपेई और मो हसन रूमी ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त से वार्ता की। अमिताभ बाजपाई ने धनकुट्टी में अस्पताल की जगह हॉस्टल बनाए जाने को लेकर नगर आयुक्त से कहा कि विधानसभा में इस मामले को उठाएंगे इसके स्विमिंग पूल में मनमाने तरीके से की गई बद्दोत्तरी तथा गोल चौराहे पर स्थाई कब्जे का मामला रखा गया।साथ में विधायक मो. हसन रूमी एवं पार्षद मो. सारिया, सुशील तिवारी, रजत बाजपेई, फैजान रहमान, मो. अली, लियाकत अली, इशरत अली, आलोक यादव, फकर इकबाल, मो मेराज, अकील शानू पूर्व पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री, एवं चंकी गुप्ता, विकास गुप्ता, सुरभित जायसवाल, जावेद हसन, बॉबी एहसास, आकाश यादव आदि साथी मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा : –

1-धनकुट्टी अस्पताल की एन. ओ. सी.देने का मिला आश्वासन

2-सामुदायिक केंद्र बारात शाला हरबंस मोहाल

3-नानाराव पार्क के पीछे बनाए गए महोत्सव पंडाल की ऑफिशियल विजिट कराए जाने की मांग

4-झकरट्टी पानी की टंकी

5-फीलखाना पानी की टंकी एवं गंगा बैराज से जोड़ा जाना।

6-मालवीय पार्क के लीकेज को ना बनाया जाना।

7- मुख्य मार्गो की लाईट सही कराए

8- कलक्टरगंज बाजार शापिंग कांप्लेक्स

9- नाला सफाई की समीक्षा

10- पेयजल सप्लाई

11-आवारा जानवर कुत्तों की समस्या

12- नाना राव पार्क में गार्डों द्वारा मॉर्निंग वाकर एवं महिलाओं से हो रही अभद्रता।

13- स्विमिंग पूल की दर में अवैधानिक बढ़ोत्तरी

14- गोल चौराहे पर अतिक्रमण मुक्ति के बाद स्थायी कब्जा आदि।

जिला संवाददाता :विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes