Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन : NN81

 साहिबगंज 

जिला ब्यूरो अकाश कुमार भगत 


*दिनांक-05.06.2024*

जिला स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

====================

प्रत्येक वर्ष 05 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में हमारा भूमि हमारा भविष्य थीम को लेकर सिद्धू  कान्हू इनडोर स्टेडियम साहेबगंज में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार, उपायुक्त  हेमंत सती, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी  संयुक्त रूप से दीप जलाकर पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की । 




प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अखिल कुमार ने अपने समबोधान में कहा की इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 05 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 05 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसके पश्चात से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सभी को अनुरोध किया कि हम सब एक-एक  वृक्ष अवश्य लगाए और पर्यावरण की रक्षा करें ।



उपायुक्त ने अपने पर्यावरण संदेश में कहा हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के पीछे एक थीम होता है। इस बार का थीम हमारा भूमि हमारा भविष्य है।साहेबगंज  के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है, क्योंकि हमारा वातावरण साफ-सुथरा रखने में पेड़ों का विशेष महत्व है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कम से कम अपने जन्मदिन पे एक पौधा जरुर लगाएं और पौधा लगाने के बाद उसकी देखरेख भी करें।



 कार्यक्रम के उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,उपायुक्त , जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अन्य पदाधिकारी गण द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षा रोपण किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes