Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सीधी कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर ने शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना सम्पन्न होने पर आभार व्यक्त किया : NN81

 सीधी से बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट,


*सीधी कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर ने शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना सम्पन्न  होने पर आभार व्यक्त किया*




सीधी। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर स्वरोचिष सोमवंशी ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं सौंपे गये उत्तर दायित्व के ठीक से निर्वहन के कारण मतगणना निर्विघ्न संपन्न हुई। कलेक्टर ने मतगणना के दौरान कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात सभी पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा बलों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना के लिए तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों तथा पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes