Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जल गंगा संवर्धन अभियान हेतु जल बचाओ की शपथ एवं विशेष जल सम्मेलन बैठक का आयोजन : NN81

 *जल गंगा संवर्धन अभियान हेतु जल बचाओ की शपथ एवं विशेष जल सम्मेलन बैठक का आयोजन*




सिवनी मालवा नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा शासन के निर्देश अनुसार

गंगा संवर्धन अभियान  5 जून से 16 जून 2024 तक चलाया जाएगा जिसमें निकाय क्षेत्र में स्थित विभिन्न जल स्रोतों नदी तालाबों कुआ,बावड़ी, तथा अन्य जल स्रोत के संरक्षण बनाए जाने हेतु इस संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य हेतु विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगे जिसमें नगर पालिका सभागृह में विशेष जल सम्मेलन बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सभी को जल बचाओ की शपथ दिलाई गई साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया एवं किस प्रकार अभियान में गतिविधियां संचालित की जाएगी इसके बारे में भी जानकारियां दी गई बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल भलावी, मुख्य लिपिक संजय गोयल,उपयंत्री राहुल शर्मा, चंद्र कांत कवर,राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह उइके, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, महेंद्र परिहार, जगदीश पुरोहित,हेमंत चौकसे,शुभम साहू,इरफान हुसैन,शुभम सोनी,संतोष चौहान, वंदना लोवंशी,किरण रघुवंशी, सचिन मलैया, अमन रघुवंशी, अजय राठौर के साथ-साथ सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार गतिविधियां संचालित कराए जाने हेतु निकाय स्तर पर दल गठित किया गया है दल द्वारा निकाय क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में विशेष अभियान अंतर्गत जल स्रोत नदी तालाब , कुआ,बावड़ी तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण हेतु गतिविधियां संचालित कराएंगे हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वह भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें एवं अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes