Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मंडला एसपी एवं नैनपुर पुलिस ने ग्राम भैंसवाही में दी देररात दबिश : NN81

 लोकेशन - नैनपुर

संवाददाता - सत्येंद्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से

9399424203


15/06/24




*मंडला एसपी एवं नैनपुर पुलिस ने ग्राम भैंसवाही में दी देररात दबिश*


*बड़ी संख्या में पड़ा गौवंश, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*


आरोपियों के घर चला बुलडोजर


 नैनपुर। - मंडला जिले के नैनपुर विकासखंड के ग्राम भैंसवाही में मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं नैनपुर SDOP सुश्री नेहा पच्चीसिया तथा नैनपुर पुलिस ने दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसवाही में विगत लंबे समय से गौवंश को काटकर बड़ी मात्रा में व्यापार किया जा रहा था जिसकी खबर मुखबर द्वारा पुलिस को लगी। जानकारी लगने के बाद मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा नैनपुर, एसडीओपी सुश्री नेहा पच्चीसिया एवं नैनपुर पुलिस के साथ ग्राम भैंसवाही पहुंचे उक्त स्थान पर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई। वही मौके से बड़ी मात्रा में गौ मांस तथा हड्डियां बरामद हुई एवं लगभग 70 गौवंसो को सुरक्षित स्थान गौशाला पर रखा जा रहा हैl वही नैनपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल नैनपुर पुलिस ग्राम भैंसवाही में छानबीन कर रही है। नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा के साथ नैनपुर थाने का बल ग्राम भैंसवाही में मौजूद है। 11 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है एवम 11 मकान जो कि घास जमीन में अतिक्रमण किया गया था। एवम इस कार्य मे लिप्त थे उन मकानों को जमीदोज किया जा रहा है


बाइट - रजत सकलेचा पुलिस अधीक्षक मंडला


बाइट - सोनल सिडाम अनविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes