Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मंडला जिले अंतर्गत नगर परिषद भुआ बिछिया के मुख्य नगर पालिका प्रभारी अधिकारी निलंबित : NN81

 NEWS NATION 81. 


 संवाददाता गजेंद्र पटेल.


 लोकेशन जिला मंडला विकासखंड बिछिया.


 

स्लग -  *मंडला जिले अंतर्गत नगर परिषद भुआ बिछिया के मुख्य नगर पालिका प्रभारी अधिकारी निलंबित.*   




एंकर -  आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. शासन के द्वारा नगर परिषद भुआ बिछिया के प्रभारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय बाबू घाटोडे (मूल पद राजस्व उप निरीक्षक) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसमें यह कार्रवाई   नगर परिषद भुआ बिछिया के जिला मंडला की कार्यप्रणाली एवं अनियमितताओं के संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारी बिछिया से प्राप्त प्रतिवेदन तथा शिकायतों की जाँच हेतु जिला स्तर पर गठित जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। 


वहीं निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर रहेगा। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes