Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नैनपुर में सदगुरु कबीर प्रकाटय महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया : NN81

 नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81 के लिए नैनपुर से

9399424203


नैनपुर में सदगुरु कबीर       प्रकाटय महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया




नैनपुर - नैनपुर में

 संत शिरोमणि सदगुरु कबीर साहेब का प्रकट महोत्सव नैनपुर नगर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया! अवधिया अवधवाल कबीरपंथी समाज द्वारा स्थानीय जायसवाल धर्मशाला में मुख्य आयोजन किया गया! सर्वप्रथम प्रातः काल 9:00 बजे आर्कषक झांकी से सुसज्जित एक भव्य रैली नगर के मुख्य मार्ग पर निकाली गई! जिसमें समाज की महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों की सहभागिता रही! रैली के पश्चात भजन, कीर्तन, पूर्णिमा पाठ ,आरतीपाठ ,गुरु महिमा पाठ का श्रवण महिला मंडल द्वारा किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  श्रीमती कृष्णा पंजवानी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नैनपुर द्वारा अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सदगुरु कबीर की वाणी को वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रासंगिक एवं अनुकरणीय बताया, और उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया! इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद श्री राजाराम शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये! इस कार्यक्रम में श्री सुभाष गुप्ता श्री उमेश अवधवा्ल "शिक्षक", ओम प्रकाश अवध वाल , प्रहलाद अवधवाल , राजेश अवधवाल ,महेश अवधवाल  संजय अवधवाल , पूनम चंद, संजय अवधवाल राजू अवधिया कृष्णा अवधवाल शिखर, मुलाम अवधवाल एवं राजेंद्र ठाकुर 'पत्रकार' राजेश अवधिया 'पत्रकार,'तथा श्री कवीर नवयुवक मंडल के समस्त सदस्य ब  गणमान्य, नागरिक तथा सत्य कबीर महिला मंडल की सभी सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही! कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया अंत में महिला मंडल द्वारा उपस्थित सभी जनों का आभार प्रकट किया गया!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes