Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जमीन विवाद पर दंपति पर कुल्हाड़ी से हामला : NN81

 खबर: जमीन विवाद पर दंपति पर कुल्हाड़ी से हामला। 


कानपुर में घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे पति की मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पत्नी को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल महिला गर्भवती है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सजेती थाना क्षेत्र के अकबरपुर बीरबल गांव का है। मृतक अरविंद कुमार उम्र 30 वर्ष मजदूरी का काम करता था। मृतक की मां ने बताया कि उनके पड़ोस में गांव के रहने वाले मूलचंद्र निषाद से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। उसकी बहू ममता शनिवार शाम जमीन पर बनी नाली को साफ कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान वहां मूलचंद आया और अरविंद से कहासुनी करने लगा। गुस्साए मूलचंद ने कुल्हाड़ी से अरविंद की गर्दन पर वार कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची पत्नी ममता को भी मूलचंद्र ने कुल्हाड़ी मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सजेती पुलिस को दी। घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी। 

संवाददाता :विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes