Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कस्बा राया के गांव सोनई स्थित नगला बरी से ट्यूशन गया छात्र के अपहरण में छात्र ने वीडियो किया जारी कहा नहीं हुआ अपहरण वीडियो वायरल : NN81

 कस्बा राया के गांव सोनई स्थित नगला बरी से ट्यूशन गया छात्र के अपहरण में छात्र ने वीडियो किया जारी कहा  नहीं हुआ अपहरण वीडियो वायरल।


मामला निकला झूठा। थाना राया के गांव सोनई स्थित गांव नगला बरी से सुबह ट्यूशन पढ़ने गया छात्र लापता हो गया । घटना के संबंध में छोटे भाई की पत्नी रानी बघेल ने बिचपुरी चौकी पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।  पुलिस ने बताया कि गांव नगला बरी निवासी रानी बघेल ने  रिपोर्ट में कहा है कि बेटा अर्जुन कक्षा चार का छात्र है। वह बुधवार सुबह 6:00 बजे ट्यूशन पढ़ने गया था रास्ते से नामजद लोग उसे उठा ले गए । घटना के संबंध में बिचपुरी पुलिस चौकी पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई और ग्रामीण पीड़ित के घर पर जुट गए तो वहीं थाना राया प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि श्याम सुंदर और ओमप्रकाश सगे भाई हैं श्याम सुंदर सेना में है जिनको कोई औलाद नहीं है तो बड़े भाई से बेटा गोद लिया था। सुबह पिता अर्जुन को श्याम सुंदर के घर में काम करते देखा और नाराज हो गया तो अपने पुत्र को वह अपने साथ  ले गया  । वही अपहरण की सूचना पर छात्र ने अपना वीडियो वायरल करते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने पिता के साथ गया है। जिसमें किसी की कोई जबरदस्ती नहीं की गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है अपहरण का मामला निकला झूठा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes