Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत का योग विश्व पटल पर शोभायमान हो रहा है : NN81

 भारत का योग विश्व पटल पर शोभायमान हो रहा है-यादव

सैण्ट एस.आर.एस. स्कूल में स्कूली बच्चों ने योग आसन का  किया प्रदर्शन


गंजबासौदा। विश्व योग दिवस के मौके पर स्थानीय सैण्ट एस.आर.एस. पब्लिक हायर सैकण्डरी स्कूल में एन.एस.एस. बालक- बालिका इकाई के तत्वावधान में राज्य स्तर पर योग का प्रदर्शन कर चुके संस्था के छात्रों द्वारा खेल शिक्षक गजेन्द्र सिंह दांगी के मार्गदर्शन में विद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर के.एस. यादव ने छात्रों को बताया कि यह हम सबके लिए गौरव का विषय है कि हमारे भारत का योग आज विश्व के सभी देशों में ख्याति प्राप्त करते हुए मान्य हो चुका है। आज विश्व के मुस्लिम देशों में भी योगाभ्यास कराया जाता है। क्योंकि जाति, धर्म और देश का न होकर पूरी मानव जाति के उत्थान का माध्यम बनता है। आज योग गुरू रामदेव द्वारा योग के माध्यम से सबसे जटिल कैंसर जैसी बीमारी से लोगों को स्वस्थ करने में सफलता प्राप्त की है। संस्था प्राचार्य उमेश चंद्र यादव ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि योग सभी के जीवन में अपनाया जाना चाहिए। इस दौरान खेल शिक्षक गजेन्द्र सिंह दांगी ने योगाभ्यास सूर्य नमस्कार कराया। वरिष्ठ शिक्षक कृष्णपाल सिंह चौहान ने आसन एवं दिनकर कद्रे ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। उपप्राचार्य श्रीमती रजनी गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, प्रीति माथुर, सुमन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, डाॅ कमला चतुर्वेदी, डाॅ विजय कुमार जैन, सोनू राय, अजय विष्वकर्मा, साक्षी दांगी, कुलदीप रघुवंशी, रिंकी भावसार, रिंकी सैनी सहित समस्त स्टाफ सहित छात्रों ने योगाभ्यास किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes