Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अर्धनग्न जली हुई हालात मे मिली एक महिला कि लाश, कुसमुंडा थाना का मामला : NN81

 छत्तीसगढ़ कोरबा

नानक राजपुत

स्लग :- अर्धनग्न जली हुई हालात मे मिली एक महिला कि लाश, कुसमुंडा थाना का मामला। 



कोरबा :- नाले के पास महिला की मिली अर्धनग्न लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई है, मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोडरी रिसदी का है जहा एक महिला के शव देखा गया है, देखने मे प्रथम दृस्टिया यह प्रतीत हो रहा कि किसी ने हत्या के उद्देश्य से महिला कि जान ली और साक्ष्य छुपाने के लिए महिला को जला डाला, पुलिस ने बताया कि महिला की अर्धनग्न हालत में शव देखा गया है वही शरीर व साड़ी भी पूरी तरह जली हुई है। महिला की पहचान नही हो सकी है। ग्रामीणों द्वारा कुसमुंडा पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। इधर पुलिस द्वारा जांच उपरांत ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा, फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर इन्वेस्टीगेशन कर रहि है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes